Anupama Twist : मां-बेटी आमने-सामने, प्रतियोगिता में बढ़ा तनाव

आज के एपिसोड में भावनाओं, टकराव और प्रेरणा से भरी कहानी देखने को मिली। अनुपमा और राही, दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के साथ डांस प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी हैं – लेकिन इस प्रतियोगिता ने उन्हें एक-दूसरे का प्रतिद्वंदी बना दिया है। आइए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ।


प्रेम की उलझन और अनुपमा की दुआ

एपिसोड की शुरुआत प्रेम की परेशानी से होती है। अनुपमा उससे पूछती है कि क्या बात है, लेकिन प्रेम कुछ भी नहीं बताता। अनुपमा उसे हौसला देती है और कहती है कि बहुत दिनों बाद उसने मुस्कुराना सीखा है – और अब वह चाहती है कि उनकी टीम डांस प्रतियोगिता में जीत हासिल करे।

प्रेम, अनुपमा को आश्वासन देता है कि वह जरूर जीतेंगी। लेकिन अंदर ही अंदर वह भगवान से सवाल करता है कि मां और बेटी को एक-दूसरे के सामने क्यों लाकर खड़ा किया गया है। अंत में वह तय करता है कि अब सब कुछ भगवान के हाथ में है।


शाह हाउस में बर्तनों की चोरी का रहस्य

शाह हाउस में लीला, किंजल और अंश पुराने पीतल के बर्तन ढूंढ रहे होते हैं। बर्तन न मिलने पर लीला नाराज हो जाती है। वहीं दूसरी ओर, तोशु वही बर्तन एक दुकानदार को “एंटीक” बताकर बेच देता है और कहता है कि उसे करोड़ों कमाने हैं ताकि वह अपनी जिंदगी आराम से काट सके।


डांस कॉस्ट्यूम की जुगाड़ और तैयारी

अनुपमा और उसकी टीम डांस कॉस्ट्यूम को लेकर चिंतित होती हैं। सरिता, रीता और भारती कपड़ों की चिंता जाहिर करती हैं। अनुपमा कहती है कि जो भी मटेरियल उपलब्ध है, उसी से वे कॉस्ट्यूम बनाएंगे और दिल से मेहनत करेंगे।

दूसरी तरफ राही भी अपनी टीम के साथ तैयारियों में व्यस्त है। प्रेम उसे हौसला देता है और कहता है कि उसके पास मां का आशीर्वाद है। राही आत्मविश्वास के साथ कहती है कि उसे खुद को साबित करना है।


भावनाओं की टकराहट और प्रेम की चिंता

प्रेम चाहता है कि अनुपमा और राही एक बार फिर से मिलें, लेकिन प्रतियोगी बनकर नहीं। वह भगवान से प्रार्थना करता है कि वह सब संभाल लें, क्योंकि वह किसी को दुखी नहीं देख सकता।

माही, प्रेम और राही को साथ देखकर जलन महसूस करती है। वहीं अनुपमा को राही की याद आती है और वह डांस के कपड़े बनाकर कल के राउंड में जीत की तैयारी करती है।


लीला को हुआ शक

लीला रास्ते में एक महिला से टकराती है जिसके हाथ में उसका डिब्बा होता है। वह डिब्बे पर अपना नाम देखकर यकीन कर लेती है कि यह उसी का है और उसे तोशु पर शक हो जाता है। लीला अब तय करती है कि तोशु को सबक सिखाना होगा।


प्रतियोगिता की शुरुआत

अगली सुबह अनुपमा अपनी टीम के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर निकलती है। सभी मनोहर जी का आशीर्वाद लेते हैं जो कहते हैं कि यह पहला पड़ाव है, और इसे पार करना जरूरी है।

वहीं दूसरी ओर कोठारी हाउस में प्रेम, अनिल और राजा अपनी पत्नियों की आरती करते हैं और उन्हें जीत का हौसला देते हैं। पराग कहता है कि आज वही जीतेगा जो अपना सबसे बेस्ट देगा। राही धन्यवाद देती है और कहती है कि उनके बिना यह सपना पूरा नहीं हो सकता था।


माही और ख्याति की जलन

माही ख्याति से कहती है कि अनुपमा की टीम तो खुद को शर्मिंदा कराने जा रही है। परी का वजन और मीता चाची की उम्र इन्हें ले डूबेगी। राही का ओवर कॉन्फिडेंस भी टूट जाएगा। ख्याति भी चाहती है कि राही हार जाए ताकि उसकी अकड़ टूटे।


प्रतियोगिता स्थल पर टकराव

अनुपमा जब अपनी टीम के साथ प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचती है तो दूसरी टीम उनका मजाक उड़ाती है। वे कहते हैं कि जैसे यह कोई मोहल्ले का प्रोग्राम हो। अनुपमा टीम को मोटिवेट करती है और कहती है कि हमें सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान देना है।


अगले एपिसोड में क्या होगा?

अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जसप्रीत का ऑटो पलटने के कारण उसे देर हो जाती है। अनुपमा स्कूटी लेकर उसे लेने जाती है। डांस के दौरान सरिता को फोन आता है और वह घबरा कर गिर जाती है। अनुपमा हैरान रह जाती है।